एडमिन और सेटिंग्स

जुड़ने के अनुरोध

आपकी कंपनी के ईमेल डोमेन वाले लोग आपके workspace से जुड़ने का अनुरोध कर सकते हैं। एडमिन अनुरोध अप्रूव या अस्वीकार करते हैं।

जुड़ने के अनुरोध कैसे काम करते हैं

जब कोई ऑफ़िस ईमेल से साइन अप करता है, तो Workclave डोमेन जाँचता है, जैसे yourfirm.in। अगर किसी workspace का वेरिफ़ाइड एडमिन वही डोमेन इस्तेमाल करता है, तो नया व्यक्ति उस workspace से जुड़ने का अनुरोध कर सकता है।

gmail.com जैसे निजी डोमेन कभी किसी workspace से मेल नहीं खाते।

Workspace से जुड़ने का अनुरोध करें

  1. अपने ऑफ़िस ईमेल से साइन अप करें।
  2. जब Your company is already on Workclave दिखे, तो Request to join workspace पर क्लिक करें।
  3. आपको Request sent! दिखेगा।
  4. Workclave के ईमेल से अपना ईमेल वेरिफ़ाई करें।
  • Workclave आपका अनुरोध तभी भेज सकता है जब आपका ईमेल वेरिफ़ाई हो जाए।
  • हर workspace के लिए आपका एक ही अनुरोध इंतज़ार में रह सकता है।
  • आप किसी दूसरे workspace के सदस्य नहीं होने चाहिए।

इंतज़ार करते समय workspace सेटअप के स्टेप पूरे न करें। अगर आप अपना workspace बना लेते हैं, तो एडमिन आपका अनुरोध अप्रूव नहीं कर पाएगा। अगर एडमिन को आपका अनुरोध नहीं दिखता, तो उनसे कहें कि आपको इनवाइट भेजें।

अनुरोध अप्रूव या अस्वीकार करें

एडमिन को Join request received नोटिफ़िकेशन और एक ईमेल मिलता है।

  1. Settings → Workspace पर जाएँ।
  2. Join Requests टैब खोलें।
  3. हर व्यक्ति का नाम और ईमेल जाँचें।
  4. Approve या Decline पर क्लिक करें।

अप्रूव हुआ व्यक्ति Member के रूप में जुड़ता है। जब कोई अनुरोध बाकी नहीं होता, तो टैब पर “No pending join requests” दिखता है।

फ़ैसले के बाद

व्यक्ति को Join request approved या Join request declined मिलता है। अप्रूवल के बाद Team पेज से उसे किसी विभाग में रखें।

स्क्रीनशॉट में अंग्रेज़ी इंटरफ़ेस दिखाया गया है।

संबंधित लेख